Lomadi aur anguro ki kahani

 लोमड़ी और अंगूरों की कहानी


एक दिन एक भूखी लोमड़ी जंगल में घूम रही थी। वह बहुत दूर से अंगूरों की बेल देखी, जिनमें स्वादिष्ट अंगूर लटके हुए थे। अंगूरों को देखकर उसकी जुबान तर हो गई और उसने सोचा, "आज इन अंगूरों का स्वाद लूंगी।"


लोमड़ी अंगूरों के पास पहुंची और उन्हें खाने के लिए कूदने लगी, लेकिन अंगूर बहुत ऊँचाई पर थे। वह बार-बार कूदी, लेकिन हर बार अंगूर से कुछ इंच नीचे ही रह जाती। कई बार कोशिश करने के बाद भी लोमड़ी उन तक नहीं पहुँच पाई।


अंत में थक-हार कर लोमड़ी ने कहा, "ये अंगूर तो खट्टे होंगे। अगर मुझे मिल जाते, तो भी मैं नहीं खाती।" फिर वह मुंह मोड़कर वहां से चल दी।


इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब हम किसी चीज़ को हासिल नहीं कर पाते, तो हम अक्सर उसका मूल्य घटा देते हैं। यही इंसान की आदत होती है, जो कभी अपनी असफलता को स्वीकार नहीं करता और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए चीज़ों को नकारता है।

Comments

Popular posts from this blog

Photoshop course ke bare me jankari

टैरो कैसे सीखें

ग्लोरोड ऐप से घर बैठें पैसे कैसे कमाएं